""Welcome to you on BhindNews Channel""

Sunday, October 29, 2017

मप्र पटवारी भर्ती परीक्षा में घोटाला: रूल बुक WHATSAPP पर वायरल

भोपाल। प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की भर्ती परीक्षाओं में अब भी दलालों की सेंधमारी जारी है। 9275 पदों के लिए बहुप्रतीक्षित पटवारी भर्ती परीक्षा की रूल बुक पीईबी की वेबसाइट से पहले ही वॉट्सएप पर वायरल हो गई। अफसर शुरू में इससे इनकार करते रहे और शुक्रवार शाम चार बजे ताबड़-तोड़ तरीके से बोर्ड की वेबसाइट पर रूल बुक अपलोड की गई।
10 लाख से ज्यादा लोग कर रहे हैं तैयारी

Thursday, October 26, 2017

रेत माफिया से कमीशन लेते हैं SDOP भदौरिया: विधायक कटारे ने CD जारी की

भिंड। अटेर विधायक हेमंत कटारे ने अटेर एसडीओपी इंद्रवीर सिंह भदौरिया पर रेत के अवैध कारोबार मे लिप्त होने का आरोप लगाया है। विधायक ने सबूत के तौर पर एक वीडियो सीडी भी मीडिया में जारी की है। इस सीडी में एसडीओपी से रेत माफिया की पैसे के लेनदेन को लेकर पूरी वीडियो क्लिप है। इतना ही नहीं इस सीडी में एसडीओपी के सरकारी आवास पर कार्य करने वाले होमगार्ड जवान को पैसे लेते हुए भी दिखाया गया है। 

Wednesday, October 25, 2017

भोपाल में 3 माह तक बंधक रही भिंड की युवती, 5 दरिंदे नौचते रहे

भोपाल। 5 दरिंदों ने भिंड की एक युवती को किडनैप किया और भोपाल में 3 माह तक बंधक बनाकर रखा। सभी हर रोज उसे नौंचते रहे। इस दौरान उसका वीडियो भी बनाया। चौंकाने वाली बात यह है कि भोपाल पुलिस का इसकी भनक तक नहीं लगी। युवती किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और भिंड में मामला दर्ज करवाया। 

Saturday, October 14, 2017

हमारे देश और प्रदेश के पुलिस वाले भाइयों की दिवाली

हमारे देश और प्रदेश के जांबाज सिपाहियों की दिवाली पर फिल्माया गया यह वीडियो जिस में दिखाया गया है कि पुलिस वाले भाई किस तरह अपनी दिवाली मनाते हैं

Monday, October 2, 2017

TI ने सबके सामने HC को पीटा, SP ने लाइन बुलाया, सुसाइड!

भिंड। शहर में एक पुलिसकर्मी को स्वच्छता अभियान से जुड़ना इतना मंहगा साबित हुआ कि पुलिसकर्मी की जान पर बन आई। मामला रौन थाने का है। दरअसल रौन थाने में सोमवार के दिन सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान टीआई सुरेंद्र सिंह गौर समेत थाने के सभी पुलिसकर्मी सफाई में जुटे थे। थाने के प्रधान आरक्षक रामकुमार शुक्ला का आरोप है कि टीआई ने उसे जबरन काम के बहाने परेशान करना शुरू कर दिया।

Featured Posts