""Welcome to you on BhindNews Channel""
Showing posts with label Bhind. Show all posts
Showing posts with label Bhind. Show all posts

Saturday, April 7, 2018

मप्र में हिंसा भड़काने के लिए फंडिंग हुई थी: खुफिया रिपोर्ट | NATIONAL NEWS

भोपाल। खुफिया ऐजेंसियों की रिपोर्ट आई है ​कि मप्र में 2 अप्रैल को भारत बंद के दौरान भड़की हिंसा भीड़ का गुस्सा या क्रिया की प्रतिक्रिया नहीं थी बल्कि भीड़ को हिंसा की तरफ मोड़ने के लएि साजिश रची गई थी। इसके लिए कुछ संगठनों को फंडिंग की गई थी। षडयंत्र था कि मध्यप्रदेश का ज्यादातर हिस्सा हिंसा की आग में जल उठे परंतु वो पूरी तरह से सफल नहीं हो पाए। ग्वालियर, भिंड और 

Thursday, December 21, 2017

अटेर SDOP इंद्रवीर भदौरिया को हटाया | BhindNews

भोपाल। गृहविभाग मंत्रालय भोपाल ने अटेर विधायक हेमंत कटारे के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करने के आरोपी अटेर एसडीओपी इंद्रवीर भदौरिया को हटा दिया है। उनका ट्रांसफर भोपाल मुख्यालय में किया गया है। बता दें कि इस मामले में अटेर एसडीओपी इंद्रवीर भदौरिया के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मांग की गई थी। मामला चालान पेश होने के बाद सुर्खियों में आया। चौंकाने वाली बात यह है कि एसपी की परमिशन के बिना यह चालान पेश कर दिया गया। विधायक को नोटिस तक नहीं दिया गया और चालान में फरार घोषित कर दिया गया। कोर्ट ने चालान लौटा दिया था। एसपी भिंड ने इस मामले की जांच का आदेश दिया है।
यह है पूरा मामला

Thursday, October 26, 2017

रेत माफिया से कमीशन लेते हैं SDOP भदौरिया: विधायक कटारे ने CD जारी की

भिंड। अटेर विधायक हेमंत कटारे ने अटेर एसडीओपी इंद्रवीर सिंह भदौरिया पर रेत के अवैध कारोबार मे लिप्त होने का आरोप लगाया है। विधायक ने सबूत के तौर पर एक वीडियो सीडी भी मीडिया में जारी की है। इस सीडी में एसडीओपी से रेत माफिया की पैसे के लेनदेन को लेकर पूरी वीडियो क्लिप है। इतना ही नहीं इस सीडी में एसडीओपी के सरकारी आवास पर कार्य करने वाले होमगार्ड जवान को पैसे लेते हुए भी दिखाया गया है। 

Wednesday, October 25, 2017

भोपाल में 3 माह तक बंधक रही भिंड की युवती, 5 दरिंदे नौचते रहे

भोपाल। 5 दरिंदों ने भिंड की एक युवती को किडनैप किया और भोपाल में 3 माह तक बंधक बनाकर रखा। सभी हर रोज उसे नौंचते रहे। इस दौरान उसका वीडियो भी बनाया। चौंकाने वाली बात यह है कि भोपाल पुलिस का इसकी भनक तक नहीं लगी। युवती किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और भिंड में मामला दर्ज करवाया। 

Friday, September 29, 2017

भिंड में बीच सड़क पर 19 वर्षीय युवती का गैंगरेप

भिंड। सिरसौदा गांव में अपने मामा के घर गई 19 साल की युवती के साथ गांव के ही दो युवकों ने गैंगरेप कर मारपीट की। दरिंदों ने गांव की सुनसान सड़क पर ही वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद डरी-सहमी युवती 9 दिन बाद शिकायत करने की हिम्मत जुटा सकी।उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद जिले की निवासी एक 19 साल की युवती श्राद्ध में शामिल होने के लिए भिंड जिले के सिरसौदा गांव आई थी। 

Saturday, September 23, 2017

NSUI के 12 जिला अध्यक्ष सस्पेंड

भोपाल। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की प्रदेश स्तरीय बैठक से बिना सूचना दिए जाने वाले एक दर्जन जिला अध्यक्षों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें से कुछ बैठक में आए ही नहीं। बैठक कुछ दिन पूर्व आयोजित हुई थी। एनएसयूआई के प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने बताया कि बैठक में न रहने वाले 12 जिला अध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। उनकी अनुपस्थित संगठन के प्रति अरुचि दर्शाता है। इस पर मप्र प्रभारी निखिल द्विवेदी ने भी आपत्ति जताई है। इन पदाधिकारियों को सात दिन के लिए निलंबित किया गया है।
इन्हें किया निलंबित

Thursday, August 24, 2017

शिवराज के मंत्री लाल सिंह आर्य को सुप्रीम कोर्ट ने हत्या का आरोपी माना

भोपाल। विधायक माखन जाटव की हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मप्र की शिवराज सिंह सरकार के सामान्य प्रशासन मंत्री लाल सिंह आर्य को हत्या का आरोपी घोषित किया है। इससे पहले जिला न्यायालय ने भी उन्हे आरोपी माना था परंतु हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ तय हुआ आरोप खारिज कर दिया था। मंत्री आर्य के खिलाफ वारंट जारी हो गया है। उन्हे 14 सितम्बर को कोर्ट में बतौर आरोपी हाजिर होने के आदेश दिए गए हैं। 
क्या है पूरा मामला

Monday, August 21, 2017

Hamara Bhind "हमारा भिंड" Official Song of Bhind Tourism


भिंड जिले के इतिहास और संस्कृति पर आधारित इस वीडियो सोंग्स को ज्यादा से ज्यादा लाइक और शेयर करे

Featured Posts