""Welcome to you on BhindNews Channel""

Saturday, September 23, 2017

NSUI के 12 जिला अध्यक्ष सस्पेंड

भोपाल। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की प्रदेश स्तरीय बैठक से बिना सूचना दिए जाने वाले एक दर्जन जिला अध्यक्षों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें से कुछ बैठक में आए ही नहीं। बैठक कुछ दिन पूर्व आयोजित हुई थी। एनएसयूआई के प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने बताया कि बैठक में न रहने वाले 12 जिला अध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। उनकी अनुपस्थित संगठन के प्रति अरुचि दर्शाता है। इस पर मप्र प्रभारी निखिल द्विवेदी ने भी आपत्ति जताई है। इन पदाधिकारियों को सात दिन के लिए निलंबित किया गया है।
इन्हें किया निलंबित
पंकज शर्मा मुरैना, अतुल मिश्रा भिंड, वीरेंद्र कुमार सिंह शहडोल, शनु उपध्याय उमरिया, तकाज मंसूरी डिंडोरी, हर्षद गौड़ देवास, अंकित अंबावतिया शाजापुर, विनय भाभर झाबुआ, आशुतोष शर्मा बड़वानी, शहजाद पंवार खंडवा,
सौरभ चौकसे बुराहनपुर और खरगोन के विक्रांत दांगी शामिल हैं। एनएसयूआई की हर तीन महीने में बैठक होती है। इसमें जिले में आगामी संगठनात्मक कार्य दिए जाते हैं। जिला अध्यक्ष को इन कार्यक्रमों को आयोजित करना होता है।

No comments:

Post a Comment

Featured Posts