भोपाल। व्यावसायिक परीक्षा मंडल (पीईबी) द्वारा आयोजित की जा रही आरक्षक भर्ती परीक्षा में लगातार दूसरे दिन भी परीक्षार्थियों को दिक्कत हुई। राजधानी में परीक्षा केंद्र में यह आधा घंटा दे से शुरू हो सकी। परीक्षार्थियों का आइडेंटिफिकेशन में देरी होने की वजह से ऐसी स्थिति बनी। इधर, जो परीक्षार्थी शनिवार को परीक्षा देने से वंचित रह गए थे उनके लिए अलग से परीक्षा आयोजित की जाएगी। रविवार को भी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एक ही परीक्षार्थी का तीन चरणों में आइडेंटिफिकेशन होने की वजह से बहुत समय लग रहा है। इस कारण परीक्षा भी समय से शुरू नहीं हो पाई। प्रदेश के अन्य परीक्षा केंद्रों पर भी ऐसी स्थिति बनी है। प्रदेश में 13 जिलों के 85 केंद्रों पर आरक्षक भर्ती परीक्षा हो रही है।
"
Showing posts with label recruitment. Show all posts
Showing posts with label recruitment. Show all posts
Monday, August 21, 2017
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Posts
-
भिंड की जनपद पंचायत अध्यक्ष संजू जाटव के खिलाफ पारित हुए अविश्वास प्रस्ताव ने ना केवल उनकी वर्तमान कुर्सी छीन ली बल्कि भविष्य की शानदार ...
-
भोपाल। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की प्रदेश स्तरीय बैठक से बिना सूचना दिए जाने वाले एक दर्जन जिला अध्यक्षों को निलंबित कर ...