""Welcome to you on BhindNews Channel""
Showing posts with label Vyapam. Show all posts
Showing posts with label Vyapam. Show all posts

Sunday, December 3, 2017

पटवारी परीक्षा और पुलिस फिजिकल एक ही दिन, उम्मीदवार परेशान | MP NEWS

भोपाल। प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने MP PATWARI EXAM 2017 की तारीख घोषित कर दी हैं। एडमिट कार्ड ONLINE आ गए हैं। परीक्षा के 3 दिन पहले DOWNLOAD किए जा सकेंगे परंतु अब हजारों उम्मीदवार परेशान हैं। उनकी परेशानी यह है कि मप्र पटवारी परीक्षा 9 से 31 दिसम्बर तक आयोजित की गई है। इसी बीच मप्र पुलिस आरक्षक का फ़िज़िकल टेस्ट (MP POLICE PHYSICAL TEST) भी है। यह 10 से 22 दिसम्बर तक आयोजित किया गया।

Monday, November 6, 2017

पटवारी भर्ती: 12वीं पास कम्प्यूटर डिप्लोमा वालों में आक्रोश

भोपाल। मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती परीक्षा की तारीख, नियम व शर्तें प्रकाशित हो चुके हैं। तैयारियां चल रहीं हैं। अभ्यर्थी फार्म भी भर रहे हैं परंतु मध्यप्रदेश के ऐसे हजारों 12वीं पास अभ्यर्थी जो पटवारी भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं, नए नियमों से ना केवल असंतुष्ट हैं बल्कि आक्रोशित भी हैं। उनका कहना है कि पटवारी भर्ती में शैक्षणिक योग्यता 12वीं मांगी जाती है। व्यापमं ने ग्रेजुएट मांग ली है। यह नियमों का उल्लंघन है। तृतीय श्रेणी कर्मचारी की

Sunday, October 29, 2017

मप्र पटवारी भर्ती परीक्षा में घोटाला: रूल बुक WHATSAPP पर वायरल

भोपाल। प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की भर्ती परीक्षाओं में अब भी दलालों की सेंधमारी जारी है। 9275 पदों के लिए बहुप्रतीक्षित पटवारी भर्ती परीक्षा की रूल बुक पीईबी की वेबसाइट से पहले ही वॉट्सएप पर वायरल हो गई। अफसर शुरू में इससे इनकार करते रहे और शुक्रवार शाम चार बजे ताबड़-तोड़ तरीके से बोर्ड की वेबसाइट पर रूल बुक अपलोड की गई।
10 लाख से ज्यादा लोग कर रहे हैं तैयारी

Monday, August 21, 2017

आरक्षक भर्ती परीक्षा: जो छूट गए उनकी दोबारा होगी

भोपाल। व्यावसायिक परीक्षा मंडल (पीईबी) द्वारा आयोजित की जा रही आरक्षक भर्ती परीक्षा में लगातार दूसरे दिन भी परीक्षार्थियों को दिक्कत हुई। राजधानी में परीक्षा केंद्र में यह आधा घंटा दे से शुरू हो सकी। परीक्षार्थियों का आइडेंटिफिकेशन में देरी होने की वजह से ऐसी स्थिति बनी। इधर, जो परीक्षार्थी शनिवार को परीक्षा देने से वंचित रह गए थे उनके लिए अलग से परीक्षा आयोजित की जाएगी। रविवार को भी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एक ही परीक्षार्थी का तीन चरणों में आइडेंटिफिकेशन होने की वजह से बहुत समय लग रहा है। इस कारण परीक्षा भी समय से शुरू नहीं हो पाई। प्रदेश के अन्य परीक्षा केंद्रों पर भी ऐसी स्थिति बनी है। प्रदेश में 13 जिलों के 85 केंद्रों पर आरक्षक भर्ती परीक्षा हो रही है। 

Featured Posts