""Welcome to you on BhindNews Channel""

Monday, December 25, 2017

अजय सिंह नहीं चाहते सिंधिया सीएम कैंडिडेट घोषित हों | MP NEWS

भोपाल। चित्रकूट उपचुनाव में अंत समय में भाजपा के प्रत्याशी का बदलना और फिर आए चुनाव परिणामों के बाद संदेह जताया गया था कि सीएम शिवराज सिंह और नेताप्रतिपक्ष अजय सिंह के बीच फिक्सिंग हुई है। भले ही उसे काल्पनिक आरोप करार दिया गया हो परंतु अजय सिंह अब उसी लाइन पर चलते नजर आ रहे हैं। मप्र के प्रभारी महासचिव दीपक बावरिया के सामने अजय सिंह ने खुलकर कहा कि मप्र में कांग्रेस का कोई चेहरा नहीं होना चाहिए। बताने की जरूरत नहीं कि कांग्रेस की तरफ से ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम फाइनल माना जा रहा है। 

Thursday, December 21, 2017

अटेर SDOP इंद्रवीर भदौरिया को हटाया | BhindNews

भोपाल। गृहविभाग मंत्रालय भोपाल ने अटेर विधायक हेमंत कटारे के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करने के आरोपी अटेर एसडीओपी इंद्रवीर भदौरिया को हटा दिया है। उनका ट्रांसफर भोपाल मुख्यालय में किया गया है। बता दें कि इस मामले में अटेर एसडीओपी इंद्रवीर भदौरिया के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मांग की गई थी। मामला चालान पेश होने के बाद सुर्खियों में आया। चौंकाने वाली बात यह है कि एसपी की परमिशन के बिना यह चालान पेश कर दिया गया। विधायक को नोटिस तक नहीं दिया गया और चालान में फरार घोषित कर दिया गया। कोर्ट ने चालान लौटा दिया था। एसपी भिंड ने इस मामले की जांच का आदेश दिया है।
यह है पूरा मामला

Tuesday, December 5, 2017

BJP: भदौरिया के सहारे मंत्री का टिकट काट खुद MLA बनना चाहती थी संजू: MP NEWS

भिंड की जनपद पंचायत अध्यक्ष संजू जाटव के खिलाफ पारित हुए अविश्वास प्रस्ताव ने ना केवल उनकी वर्तमान कुर्सी छीन ली बल्कि भविष्य की शानदार प्लानिंग पर भी पानी फेर दिया। बताया जा रहा है कि संजू जाटव की नजर गोहद विधानसभा सीट पर थी। जहां से फिलहाल मंत्री लाल सिंह आर्य विधायक हैं। इसके लिए संजू ने अरविंद भदौरिया से मधुर रिश्ते बनाए। भदौरिया ने भी संजू को

Sunday, December 3, 2017

BJP के हाथ से फिसली भिंड जनपद की कुर्सी, अविश्वास प्रस्ताव पास

भिंड जनपद अध्यक्ष संजू जाटव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया है। एसडीएम संतोष तिवारी की निगरानी मे वोटिंग की गई थी। जिसमें 25 सदस्यों में से 22 ने संजू जाटव के विरोध में तो तीन सदस्यों ने संजू के पक्ष मे मतदान किया है।
एसडीएम संतोष तिवारी ने नजीतों की आधिकारिक पुष्ठि की। दरअसल,

पटवारी परीक्षा और पुलिस फिजिकल एक ही दिन, उम्मीदवार परेशान | MP NEWS

भोपाल। प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने MP PATWARI EXAM 2017 की तारीख घोषित कर दी हैं। एडमिट कार्ड ONLINE आ गए हैं। परीक्षा के 3 दिन पहले DOWNLOAD किए जा सकेंगे परंतु अब हजारों उम्मीदवार परेशान हैं। उनकी परेशानी यह है कि मप्र पटवारी परीक्षा 9 से 31 दिसम्बर तक आयोजित की गई है। इसी बीच मप्र पुलिस आरक्षक का फ़िज़िकल टेस्ट (MP POLICE PHYSICAL TEST) भी है। यह 10 से 22 दिसम्बर तक आयोजित किया गया।

Featured Posts