""Welcome to you on BhindNews Channel""

Sunday, December 3, 2017

पटवारी परीक्षा और पुलिस फिजिकल एक ही दिन, उम्मीदवार परेशान | MP NEWS

भोपाल। प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने MP PATWARI EXAM 2017 की तारीख घोषित कर दी हैं। एडमिट कार्ड ONLINE आ गए हैं। परीक्षा के 3 दिन पहले DOWNLOAD किए जा सकेंगे परंतु अब हजारों उम्मीदवार परेशान हैं। उनकी परेशानी यह है कि मप्र पटवारी परीक्षा 9 से 31 दिसम्बर तक आयोजित की गई है। इसी बीच मप्र पुलिस आरक्षक का फ़िज़िकल टेस्ट (MP POLICE PHYSICAL TEST) भी है। यह 10 से 22 दिसम्बर तक आयोजित किया गया।
अब वो उम्मीदवार परेशान हैं जिनका फ़िज़िकल ओर पटवारी की परीक्षा एक ही दिन है। वो परेशान हैं और चाहते हैं कि व्यापमं उनके लिए कोई विकल्प दे ताकि वो दोनों परीक्षाएं दे सकें। ऐसे उम्मीदवारों के लिए यह उनके भविष्य का सवाल है। वो लंबे समय से दोनों परीक्षाओं का इंतजार कर रहे थे। पटवारी परीक्षा के लिए फार्म जमा कराने से पहले पीईबी ने परीक्षा की तारीखें घोषित नहीं की थीं।
मप्र पटवारी परीक्षा एडमिट कार्ड शनिवार को आॅनलाइन कर दिए गए परंतु वो फिलहाल डाउनलोड नहीं किए जा सकते। स्क्रीन पर उम्मीदवार अपनी परीक्षा की तारीख और जिस शहर में परीक्षा केंद्र है, उस शहर का नाम देख सकते हैं। परीक्षा केंद्रों का वितरण अभी नहीं किया गया है। जैसे ही यह वितरण पूर्ण होगा एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक अशोक भदौरिया का कहना है कि परीक्षा के 3 दिन पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है। 

No comments:

Post a Comment

Featured Posts