भोपाल। प्रमोशन में आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच कानूनी लडाई के बीच सरकार कर्मचारी वर्ग को खुश करने की तैयारी कर रही है। विधानसभा चुनाव से पहले सरकार इस फार्मूले पर काम करके रिटायर हो रहे कर्मचारियों को नाराज नहीं होने देना चाह रही है। प्रमोशन में रिजर्वेशन कानून के कैंसिल होने और केस की लगातार टल रही सुनवार्इ के मामले के मददेनजर सरकार ने सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के हिसाब से प्रमोशन का फॉर्मूला तैयार कर लिया है। इसमें कोई वर्ग किसी दूसरे वर्ग के लिए आरक्षित पदों पर पदोन्नति नहीं पा सकेगा। एससी, एसटी और सामान्य वर्ग की अलग-अलग वरिष्ठता सूची तैयार की जाएगी। ये सभी अपने-अपने चैनल में प्रमोशन पाएंगे। ये फॉर्मूला जल्द ही वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार की अध्यक्षता वाली कैबिनेट सब कमेटी के सामने रखा जाएगा।
"
Showing posts with label govt. Show all posts
Showing posts with label govt. Show all posts
Monday, September 11, 2017
Thursday, September 7, 2017
कांग्रेस सरकार बनी तो पहला आदेश अध्यापकों का शिक्षक विभाग में संविलियन: सिंधिया
शिक्षक समाज और देश को संस्कार प्रदान करते हैं इसलिए सरकारों का प्रथम दायित्व है कि वह शिक्षकों की समस्याओं का प्राथमिकता से निदान करे। उक्त उदगार पूर्व केन्द्रीय मंत्री और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कल ऋषि मैरिज गार्डन में अध्यापकों और शिक्षकों के होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि की हैसियत से कहे।
Monday, August 21, 2017
आरक्षक भर्ती परीक्षा: जो छूट गए उनकी दोबारा होगी
भोपाल। व्यावसायिक परीक्षा मंडल (पीईबी) द्वारा आयोजित की जा रही आरक्षक भर्ती परीक्षा में लगातार दूसरे दिन भी परीक्षार्थियों को दिक्कत हुई। राजधानी में परीक्षा केंद्र में यह आधा घंटा दे से शुरू हो सकी। परीक्षार्थियों का आइडेंटिफिकेशन में देरी होने की वजह से ऐसी स्थिति बनी। इधर, जो परीक्षार्थी शनिवार को परीक्षा देने से वंचित रह गए थे उनके लिए अलग से परीक्षा आयोजित की जाएगी। रविवार को भी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एक ही परीक्षार्थी का तीन चरणों में आइडेंटिफिकेशन होने की वजह से बहुत समय लग रहा है। इस कारण परीक्षा भी समय से शुरू नहीं हो पाई। प्रदेश के अन्य परीक्षा केंद्रों पर भी ऐसी स्थिति बनी है। प्रदेश में 13 जिलों के 85 केंद्रों पर आरक्षक भर्ती परीक्षा हो रही है।
Hamara Bhind "हमारा भिंड" Official Song of Bhind Tourism
भिंड जिले के इतिहास और संस्कृति पर आधारित इस वीडियो सोंग्स को ज्यादा से ज्यादा लाइक और शेयर करे
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Posts
-
भिंड की जनपद पंचायत अध्यक्ष संजू जाटव के खिलाफ पारित हुए अविश्वास प्रस्ताव ने ना केवल उनकी वर्तमान कुर्सी छीन ली बल्कि भविष्य की शानदार ...
-
भोपाल। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की प्रदेश स्तरीय बैठक से बिना सूचना दिए जाने वाले एक दर्जन जिला अध्यक्षों को निलंबित कर ...
