भोपाल। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की प्रदेश स्तरीय बैठक से बिना सूचना दिए जाने वाले एक दर्जन जिला अध्यक्षों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें से कुछ बैठक में आए ही नहीं। बैठक कुछ दिन पूर्व आयोजित हुई थी। एनएसयूआई के प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने बताया कि बैठक में न रहने वाले 12 जिला अध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। उनकी अनुपस्थित संगठन के प्रति अरुचि दर्शाता है। इस पर मप्र प्रभारी निखिल द्विवेदी ने भी आपत्ति जताई है। इन पदाधिकारियों को सात दिन के लिए निलंबित किया गया है।
इन्हें किया निलंबित
