""Welcome to you on BhindNews Channel""

Sunday, October 29, 2017

मप्र पटवारी भर्ती परीक्षा में घोटाला: रूल बुक WHATSAPP पर वायरल

भोपाल। प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की भर्ती परीक्षाओं में अब भी दलालों की सेंधमारी जारी है। 9275 पदों के लिए बहुप्रतीक्षित पटवारी भर्ती परीक्षा की रूल बुक पीईबी की वेबसाइट से पहले ही वॉट्सएप पर वायरल हो गई। अफसर शुरू में इससे इनकार करते रहे और शुक्रवार शाम चार बजे ताबड़-तोड़ तरीके से बोर्ड की वेबसाइट पर रूल बुक अपलोड की गई।
10 लाख से ज्यादा लोग कर रहे हैं तैयारी
पटवारी परीक्षा के लिए प्रदेश में 10 लाख से अधिक आवेदक तैयारी कर रहे हैं। सभी आवेदकोें को नौ दिसंबर को होने वाली इस परीक्षा के विज्ञापन का इंतजार था। वॉट्सएप पर विज्ञापन पहले अाने से जहां आवेदक परेशान हैं, वहीं फॉर्म भरने के लिए कियोस्क सेंटरों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन रूल बुक जारी न होने के कारण वे ऑनलाइन फार्म नहीं भर पा रहे है। कुछ आवेदकों की शिकायत पर डीबी स्टार ने प्राेफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक एकेएस भदौरिया से बात की, तो उन्होंने बताया कि हमने पटवारी परीक्षा का विज्ञापन वेबसाइट पर अपलाेड नहीं किया है, लेकिन हम शीघ्र ही इसे अपलोड करने वाले हैं।
गौरतलब है कि मप्र में पटवारी के 9275 पद खाली होने के कारण राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसी कारण भू अभिलेख एवं बंदोबस्त आयुक्त एमके अग्रवाल ने पटवारी परीक्षा संबंधी रूल बुक के दस्तावेज दो महीने पहले ही पीईबी को भेज दिए थे।
जांच कराएंगे
पटवारी परीक्षा नौ दिसंबर से शुरू होनी है। परीक्षा की रूल बुक जारी करने के लिए मैंने निर्देश दिए थे। पीईबी की वेबसाइट से पहले वॉट्सएप पर रूल बुक वायरल होना गंभीर मामला है। हम इसकी जांच कराएंगे। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। 
एकेएस भदौरिया, परीक्षा नियंत्रक, पीईबी
Source:- BhopalSamachar

No comments:

Post a Comment

Featured Posts