""Welcome to you on BhindNews Channel""

Monday, November 6, 2017

गैंगरेप के बाद शर्मिंदा है राजधानी: मंत्री माया सिंह का बयान

प्रदेश की राजधानी भोपाल में छात्रा के साथ हुए गैंगरेप के बाद जहां भोपाल में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं तो वहीं प्रदेश की नगरीय प्रशासन मंत्री माया सिंह ने पुलिस की कार्यशैली को लेकर बयान दिया है।
दरअसल मीडिया से चर्चा के दौरान मंत्री माया सिंह ने पुलिस महकमे के
आलाअफसरों पर भी सवाल उठाए और कहा कि पुलिस का सुस्त रवैया कई तरह के सवालों को जन्म दे रहा है। इतना ही नहीं माया सिंह ने यह भी कहा  कि इस घटना के बाद जिम्मेदार पुलिस अफसरों को खुद ही अपना पद छोड़ देना चाहिये। मंत्री माया सिंह का कहना था कि सरकार इस मामले में पीड़िता की मदद के लिए तैयार है।
राजधानी भोपाल में छात्रा के साथ दरिंदों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले के सामने आने के बाद आरोपी तो पुलिस की गिरफ्त में आ गए लेकिन राजधानी में युवतियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सरकार इस मामले में खुद का बचाव जरूर कर रही है लेकिन सुरक्षा को लेकर भोपाल पुलिस सवालों के कठघरे में नजर आ रही है।

No comments:

Post a Comment

Featured Posts