""Welcome to you on BhindNews Channel""

Thursday, October 26, 2017

रेत माफिया से कमीशन लेते हैं SDOP भदौरिया: विधायक कटारे ने CD जारी की

भिंड। अटेर विधायक हेमंत कटारे ने अटेर एसडीओपी इंद्रवीर सिंह भदौरिया पर रेत के अवैध कारोबार मे लिप्त होने का आरोप लगाया है। विधायक ने सबूत के तौर पर एक वीडियो सीडी भी मीडिया में जारी की है। इस सीडी में एसडीओपी से रेत माफिया की पैसे के लेनदेन को लेकर पूरी वीडियो क्लिप है। इतना ही नहीं इस सीडी में एसडीओपी के सरकारी आवास पर कार्य करने वाले होमगार्ड जवान को पैसे लेते हुए भी दिखाया गया है। 
विधायक हेमंत कटारे ने आरोप लगाया है कि अटेर एसडीओपी के संरक्षण में रेत का अवैध कारोबार चल रहा है। इसके बदले में एसडीओपी रेत माफियाओं से हर महीने पैसा लेते हैं। विधायक ने एक वीडियो सीडी जारी करते हुए कहा कि सीडी मे मौजूद वीडियो एसडीओपी इंद्रवीर सिंह भदौरिया के सरकारी आवास का है।
इस वीडियो मे इंद्रवीर सिंह भदौरिया एक रेत माफिया से रेत की गाड़ी निकलने की डीलिंग कर रहे हैं। इस डीलिंग का पैसा उनके सरकारी आवास पर काम करने वाला एक कर्मचारी ले रहा है। इस सीडी के सामने आते ही एसपी प्रशांत खरे ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच एएसपी राजेन्द्र वर्मा को सौंपी गई है। एएसपी तीन दिन मे जांच रिपोर्ट एसपी को सौंपेंगे। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसडीओपी इंद्रवीर सिंह भदौरिया ने कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। 
Source:- BhopalSamachar.com

No comments:

Post a Comment

Featured Posts