भोपाल। 5 दरिंदों ने भिंड की एक युवती को किडनैप किया और भोपाल में 3 माह तक बंधक बनाकर रखा। सभी हर रोज उसे नौंचते रहे। इस दौरान उसका वीडियो भी बनाया। चौंकाने वाली बात यह है कि भोपाल पुलिस का इसकी भनक तक नहीं लगी। युवती किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और भिंड में मामला दर्ज करवाया।
आरोपी अश्लील वीडियो नेट पर अपलोड करने की भी धमकी देते लेकिन पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची। जिसके बाद युवती ने आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।
No comments:
Post a Comment