""Welcome to you on BhindNews Channel""

Wednesday, September 27, 2017

MP विधानसभा चुनाव ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में लड़ा जाएगा: कमलनाथ

भोपाल। मध्यप्रदेश में सीएम कैंडिडेटशिप के प्रवल दावेदार कमलनाथ ने आज ऐलान कर दिया है कि मध्यप्रदेश में आ रहे 2018 विधानसभा चुनाव ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। सभी नेता सिंधिया को सपोर्ट कर रहे हैं और जीतने के लिए एकजुट हैं। उन्होंने यह भी बताया कि दिग्विजय सिंह का अनुभव इस चुनाव में काम आएगा।
इस बयान के साथ ही मध्यप्रदेश में कांग्रेस की स्थिति स्पष्ट हो गई है। अब केवल हाईकमान की ओर से घोषणा शेष है। यदि समय रहते यह घोषणा हो जाती है तो इस दीपावली चुनावी आतिशबाजियां देखने को मिल सकतीं हैं।
 गुना पहुंचे कमलनाथ ने कहा ज्योतिरादित्य सिंधिया के मुख्यमंत्री बनने पर उन्हें कोई दिक्कत नही है, सिंधिया के नेतृत्व में कांग्रेस विधानसभा चुनाव लड़ेगी। सिंधिया को सीएम के तौर पर प्रोजेक्ट करने के लिए वे पार्टी हाई कमान से सिफारिश करेंगे। कांग्रेसी दिग्गजों के कांग्रेस छोड़ने को लेकर बोले कि जो जा रहे है वो अपने लिए नई जमीन ढूंढ रहे है।  

कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस में अब कोई गुटबाजी जैसी कोई बात नहीं है। यदि सिंधिया के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा जाता तो सभी नेताओं का साथ मिलेगा। उन्होंने कहा कि दिग्वजय सिंह काफी वरिष्ठ नेता हैं, उनका अनुभव भी चुनाव में काम आएगा। कमलनाथ ने कहा कि वे विधानसभा चुनाव उसी से ताकत जुटेंगे जिस तरह से वे अपने चुनाव में जुटते हैं। उन्होने माना कि सिंधिया आकर्षित चेहरा हैंं। युवाओं की पसंद हैं। इसलिए सिंधिया के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लडऩे पर किसी को आपत्ति नहीं होना चाहिए। 

No comments:

Post a Comment

Featured Posts