""Welcome to you on BhindNews Channel""

Friday, September 29, 2017

भिंड में बीच सड़क पर 19 वर्षीय युवती का गैंगरेप

भिंड। सिरसौदा गांव में अपने मामा के घर गई 19 साल की युवती के साथ गांव के ही दो युवकों ने गैंगरेप कर मारपीट की। दरिंदों ने गांव की सुनसान सड़क पर ही वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद डरी-सहमी युवती 9 दिन बाद शिकायत करने की हिम्मत जुटा सकी।उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद जिले की निवासी एक 19 साल की युवती श्राद्ध में शामिल होने के लिए भिंड जिले के सिरसौदा गांव आई थी। 
19 सितंबर की शाम को गांव के ही दो युवकों ने युवती को अकेला पाकर सड़क पर घेर लिया और सड़क पर इंसानियत को तार-तार कर युवती के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। युवती किसी को इस बारे में बता न दे इस वजह से दोनों दरिंदों ने पहले तो पीड़िता से मारपीट की। फिर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। डरी सहमी युवती ने घर आकर किसी को कुछ नहीं बताया।
वारदात के 9 दिन बाद युवती ने हिम्मत जुटाई और पूरी बात अपने घरवालों को बताई। इसके बाद युवती को उसके परिजन गोहद थाना लेकर पहुंचे। पुलिस ने युवती की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Source:- BhopalSamachar

No comments:

Post a Comment

Featured Posts