""Welcome to you on BhindNews Channel""

Monday, October 2, 2017

TI ने सबके सामने HC को पीटा, SP ने लाइन बुलाया, सुसाइड!

भिंड। शहर में एक पुलिसकर्मी को स्वच्छता अभियान से जुड़ना इतना मंहगा साबित हुआ कि पुलिसकर्मी की जान पर बन आई। मामला रौन थाने का है। दरअसल रौन थाने में सोमवार के दिन सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान टीआई सुरेंद्र सिंह गौर समेत थाने के सभी पुलिसकर्मी सफाई में जुटे थे। थाने के प्रधान आरक्षक रामकुमार शुक्ला का आरोप है कि टीआई ने उसे जबरन काम के बहाने परेशान करना शुरू कर दिया।
जब रामकुमार शुक्ला ने इस बात का विरोध किया तो टीआई ने रामकुमार शुक्ला की पिटाई कर दी और एसपी से फोन लगाकर रामकुमार की शिकायत कर दी।

जब रामकुमार ने अपनी बात रखने के लिए एसपी अनिल कुशवाह को फोन पर सम्पर्क किया तो एसपी ने प्रधान आरक्षक रामकुमार शुक्ला को लाइन में उपस्थित होने का आदेश सुना दिया। इस बात से आहत होकर रामकुमार शुक्ला ने थाने में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। रामकुमार शुक्ला को तुरंत इलाज के लिए जिला हॉस्पिटल लाया गया। 
जहां रामकुमार शुक्ला की हालत देखते हुए उन्हें इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया। हालांकि पुलिस अधिकारी रामकुमार शुक्ला द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से नकार रहे हैं। अधिकारियों की मानें तो ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है।
Source:- BhopalSamachar

No comments:

Post a Comment

Featured Posts