""Welcome to you on BhindNews Channel""

Friday, September 29, 2017

भिंड में बीच सड़क पर 19 वर्षीय युवती का गैंगरेप

भिंड। सिरसौदा गांव में अपने मामा के घर गई 19 साल की युवती के साथ गांव के ही दो युवकों ने गैंगरेप कर मारपीट की। दरिंदों ने गांव की सुनसान सड़क पर ही वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद डरी-सहमी युवती 9 दिन बाद शिकायत करने की हिम्मत जुटा सकी।उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद जिले की निवासी एक 19 साल की युवती श्राद्ध में शामिल होने के लिए भिंड जिले के सिरसौदा गांव आई थी। 

Wednesday, September 27, 2017

MP विधानसभा चुनाव ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में लड़ा जाएगा: कमलनाथ

भोपाल। मध्यप्रदेश में सीएम कैंडिडेटशिप के प्रवल दावेदार कमलनाथ ने आज ऐलान कर दिया है कि मध्यप्रदेश में आ रहे 2018 विधानसभा चुनाव ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। सभी नेता सिंधिया को सपोर्ट कर रहे हैं और जीतने के लिए एकजुट हैं। उन्होंने यह भी बताया कि दिग्विजय सिंह का अनुभव इस चुनाव में काम आएगा।

Saturday, September 23, 2017

NSUI के 12 जिला अध्यक्ष सस्पेंड

भोपाल। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की प्रदेश स्तरीय बैठक से बिना सूचना दिए जाने वाले एक दर्जन जिला अध्यक्षों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें से कुछ बैठक में आए ही नहीं। बैठक कुछ दिन पूर्व आयोजित हुई थी। एनएसयूआई के प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने बताया कि बैठक में न रहने वाले 12 जिला अध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। उनकी अनुपस्थित संगठन के प्रति अरुचि दर्शाता है। इस पर मप्र प्रभारी निखिल द्विवेदी ने भी आपत्ति जताई है। इन पदाधिकारियों को सात दिन के लिए निलंबित किया गया है।
इन्हें किया निलंबित

Monday, September 11, 2017

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं MLA महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा नहीं रहे

भोपाल। मध्यप्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री महेन्द्र सिह कालूखेड़ा का मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। बुधवार को उनका अंतिम संस्‍कार जावरा के पास कालूखेड़ा गांव में किया जाएगा। कालूखेड़ा गांव उनका मूल निवास है। अशोकनगर जिले की मुंगावली विधानसभा सीट से विधायक कालूखेड़ा पिछले कई दिनों से अस्‍वस्‍थ थे। उन्‍हें उपचार के लिए गुड़गांव के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले दिनों मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भी मेदांता अस्पताल जाकर उनके हालचाल जाने थे।

कर्मचारियों की नाराजगी दूर करने का फार्मूला तैयार, अपने चैनल में प्रमोट होंगे कर्मचारी

भोपाल। प्रमोशन में आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच कानूनी लडाई के बीच सरकार कर्मचारी वर्ग को खुश करने की तैयारी कर रही है। विधानसभा चुनाव से पहले सरकार इस फार्मूले पर काम करके रिटायर हो रहे कर्मचारियों को नाराज नहीं होने देना चाह रही है। प्रमोशन में रिजर्वेशन कानून के कैंसिल होने और केस की लगातार टल रही सुनवार्इ के मामले के मददेनजर सरकार ने सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के हिसाब से प्रमोशन का फॉर्मूला तैयार कर लिया है। इसमें कोई वर्ग किसी दूसरे वर्ग के लिए आरक्षित पदों पर पदोन्नति नहीं पा सकेगा। एससी, एसटी और सामान्य वर्ग की अलग-अलग वरिष्ठता सूची तैयार की जाएगी। ये सभी अपने-अपने चैनल में प्रमोशन पाएंगे। ये फॉर्मूला जल्द ही वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार की अध्यक्षता वाली कैबिनेट सब कमेटी के सामने रखा जाएगा।

Thursday, September 7, 2017

कांग्रेस सरकार बनी तो पहला आदेश अध्यापकों का शिक्षक विभाग में संविलियन: सिंधिया

शिक्षक समाज और देश को संस्कार प्रदान करते हैं इसलिए सरकारों का प्रथम दायित्व है कि वह शिक्षकों की समस्याओं का प्राथमिकता से निदान करे। उक्त उदगार पूर्व केन्द्रीय मंत्री और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कल ऋषि मैरिज गार्डन में अध्यापकों और शिक्षकों के होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि की हैसियत से कहे।

Thursday, August 24, 2017

शिवराज के मंत्री लाल सिंह आर्य को सुप्रीम कोर्ट ने हत्या का आरोपी माना

भोपाल। विधायक माखन जाटव की हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मप्र की शिवराज सिंह सरकार के सामान्य प्रशासन मंत्री लाल सिंह आर्य को हत्या का आरोपी घोषित किया है। इससे पहले जिला न्यायालय ने भी उन्हे आरोपी माना था परंतु हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ तय हुआ आरोप खारिज कर दिया था। मंत्री आर्य के खिलाफ वारंट जारी हो गया है। उन्हे 14 सितम्बर को कोर्ट में बतौर आरोपी हाजिर होने के आदेश दिए गए हैं। 
क्या है पूरा मामला

Tuesday, August 22, 2017

मप्र में महिलाओं के​ लिए 3 हेल्पलाइन नंबर, सभी पर मिलेगी मदद

मध्यप्रदेश में महिलाओं को सभी प्रकार की सरकारी सहायता के लिए सखी सेंटर की स्थापना की जा रही है। यहां पर महिलाओं को हर तरह की मदद मिलेगी। यहां तक कि एफआईआर दर्ज कराने के लिए भी उन्हे थाने नहीं जाना होगा। इसके अलावा किसी भी तरह की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 1090 के अलावा महिलाएं 181 या 108 पर भी कॉल कर सकतीं हैं। तत्काल उनकी सुनवाई की जाएगी। महिला अपराधों से निपटने और पीड़िताओं को तुरंत राहत पहुंचाने के लिए राजधानी में 24×7 वन स्टॉप क्राइसिस सेंटरों पर आने वाली महिलाओं की मदद की जाएगी। सरकार ने इसके लिए सीएम हेल्पलाइन 181, एंबुलेंस सर्विस 108 और 1090 को आपस में जोड़ दिया है।

Monday, August 21, 2017

आरक्षक भर्ती परीक्षा: जो छूट गए उनकी दोबारा होगी

भोपाल। व्यावसायिक परीक्षा मंडल (पीईबी) द्वारा आयोजित की जा रही आरक्षक भर्ती परीक्षा में लगातार दूसरे दिन भी परीक्षार्थियों को दिक्कत हुई। राजधानी में परीक्षा केंद्र में यह आधा घंटा दे से शुरू हो सकी। परीक्षार्थियों का आइडेंटिफिकेशन में देरी होने की वजह से ऐसी स्थिति बनी। इधर, जो परीक्षार्थी शनिवार को परीक्षा देने से वंचित रह गए थे उनके लिए अलग से परीक्षा आयोजित की जाएगी। रविवार को भी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एक ही परीक्षार्थी का तीन चरणों में आइडेंटिफिकेशन होने की वजह से बहुत समय लग रहा है। इस कारण परीक्षा भी समय से शुरू नहीं हो पाई। प्रदेश के अन्य परीक्षा केंद्रों पर भी ऐसी स्थिति बनी है। प्रदेश में 13 जिलों के 85 केंद्रों पर आरक्षक भर्ती परीक्षा हो रही है। 

Hamara Bhind "हमारा भिंड" Official Song of Bhind Tourism


भिंड जिले के इतिहास और संस्कृति पर आधारित इस वीडियो सोंग्स को ज्यादा से ज्यादा लाइक और शेयर करे

Featured Posts