ग्वालियर। 4 नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर पिता और भाई को गन पाइंट पर लिया और बेटी के साथ गैंगरेप किया। पूरा घटनाक्रम करीब 1 घंटे तक चलता रहा। पीड़ित परिवार को आरोपियों के नाम तक नहीं पता। पुलिस मामले को संदेह की नजर से देख रही है। इस दौरान पुलिस ने सबसे पहले पिता और उनके 9 साल के बेटे से सवाल जवाब किए। घटना रविवार की तड़के न्यू बस्ती महलगांव में हुई। जिस युवती के साथ गैंगरेप हुआ वो भी नाबालिग है।
"
Monday, August 21, 2017
Friday, August 18, 2017
2018 में शिवराज सिंह ही होंगे भाजपा का चेहरा: अमित शाह
भोपाल। मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह विरोधी लहर के बीच भोपाल आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने स्पष्ट कर दिया है कि 2018 में आ रहे मप्र के विधानसभा चुनावों में शिवराज सिंह चौहान ही भाजपा का चेहरा होंगे। किसी नए नाम पर विचार नहीं किया जा जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस बार कमलनाथ और सिंधिया को भी हार का मुख देखना होगा। मप्र की सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत होगी।
मप्र में स्वागत कराने और भाषण सुनने नहीं आया हूं
Wednesday, August 16, 2017
पवैया ने सिंधिया को कहा आइटम बॉय, तोमर ने छुआछूत का आरोप लगाया
भोपाल। मप्र में भाजपा ने कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर सामूहिक हमला शुरू कर दिया है। केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं मप्र के कैबिनेट मंत्री जयभान सिंह पवैया ने एक साथ सिंधिया पर बयानी हमला बोला है। ग्वालियर में तोमर ने सिंधिया पर दलितों से छुआछूत का आरोप लगाया तो पवैया ने उन्हे आइटम बॉय कहकर मजाक उड़ाया।
मप्र पटवारी भर्ती: 9000 से ज्यादा पदों के लिए प्रस्ताव भेजा
भोपाल। मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती परीक्षा की तारीख बस आने ही वाली है। राजस्व विभाग ने उपलब्ध पदों पर भर्ती के लिए प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) को प्रस्ताव भेज दिया है। बताया जा रहा है कि तीन-चार माह में भर्ती परीक्षा आयोजित कराई जा सकती है। इससे पहले दिसम्बर में खाली हो रहे पदों की स्थिति के बाद यह प्रक्रिया अपनाई जाने वाली थी परंतु विभाग ने पहले ही प्रक्रिया शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि इस बार 9000 से ज्यादा पदों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
Tuesday, August 15, 2017
Monday, August 14, 2017
आखिर खुल ही गया चोटी काटने वाले का रहस्य
'रहस्यमयी' तरीके से महिलाओं की चोटी कटने की घटना दिन पर दिन तूल पकड़ती जा रही है, वहीं इस रहस्य पर से धीरे-धीरे पर्दा उठना भी शुरू हो गया है। दिल्ली-एनसीआर में जो अब नए मामले सामने आ रहे हैं उससे तो यही लगता है कि लोग पब्लिसिटी, नादानी और अति अात्मविश्वास में अपनी या फिर दूसरों की चोटी काट रहे हैं। दिल्ली से नोएडा और गाजियाबाद में तीन ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनसे साफ प्रतीत हो रहा है कि चोटी जानबूझकर काटी जा रही है।
Sunday, August 13, 2017
#TruthOfGorakhpur
जिस देश मे 500 करोड योगा दिवस मनाने में खर्च किये जाते हों 3000 करोड सरकार की वर्षगॉठ मनाने में खर्च किये गये हों। 15-15 करोड एमएलए खरीद में उडाये जा रहे हो वहॉ 68 लाख का भुगतान न होने के कारण 60 से अधिक बच्चो की मौत हो जाती है पर सरकार पर सवाल उठाना मना है क्योकि इस बार हमने ईश्वर के अवतारों की सरकार चुनी है। करना ही है तो पुरानी सरकारो को जिम्मेदार ठहराइये चाहे तो नेहरू को भी लपेट लीजिए और फोकस हामिद अंसारी पर बनाये रखिए और ध्यान रखिए कि किसी मदरसे की वीडियोग्राफी छूट ना जाए नही तो देश का विकास रूक जायेगा।🤔
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Posts
-
भिंड की जनपद पंचायत अध्यक्ष संजू जाटव के खिलाफ पारित हुए अविश्वास प्रस्ताव ने ना केवल उनकी वर्तमान कुर्सी छीन ली बल्कि भविष्य की शानदार ...
-
भोपाल। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की प्रदेश स्तरीय बैठक से बिना सूचना दिए जाने वाले एक दर्जन जिला अध्यक्षों को निलंबित कर ...


