""Welcome to you on BhindNews Channel""

Wednesday, August 16, 2017

पवैया ने सिंधिया को कहा आइटम बॉय, तोमर ने छुआछूत का आरोप लगाया

भोपाल। मप्र में भाजपा ने कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर सामूहिक हमला शुरू कर दिया है। केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं मप्र के कैबिनेट मंत्री जयभान सिंह पवैया ने एक साथ सिंधिया पर बयानी हमला बोला है। ग्वालियर में तोमर ने सिंधिया पर दलितों से छुआछूत का आरोप लगाया तो पवैया ने उन्हे आइटम बॉय कहकर मजाक उड़ाया।
ग्वालियर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए जब पत्रकारों ने सिंधिया की ओर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ जारी किए गए 'एमपी गजब' वीडियो गान के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य के रूप में कांग्रेस को एक पॉलिटिकल आइटम ब्वॉय मिल गया है। साथ ही पवैया ने कहा कि सिंधिया जी नाटकीय शैली में बोल रहे हैं, गीतों की लॉचिंग कर रहे है, उससे कांग्रेस को खुशफहमी होनी चहिए।
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने सिंधिया पर छुआछूत का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसानों से हाथ मिलाने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया बिसरली से हाथ धोते हैं। यदि कोई दलित उनके घर में मिलने आ जाए तो उसके जाने के बाद वो उस स्थान को गंगाजल से शुद्ध करवाते हैं। 
Source:- BhopalSamachar

No comments:

Post a Comment

Featured Posts