""Welcome to you on BhindNews Channel""

Friday, August 18, 2017

2018 में शिवराज सिंह ही होंगे भाजपा का चेहरा: अमित शाह

भोपाल। मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह विरोधी लहर के बीच भोपाल आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने स्पष्ट कर दिया है कि 2018 में आ रहे मप्र के विधानसभा चुनावों में शिवराज सिंह चौहान ही भाजपा का चेहरा होंगे। किसी नए नाम पर विचार नहीं किया जा जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस बार कमलनाथ और सिंधिया को भी हार का मुख देखना होगा। मप्र की सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत होगी। 
मप्र में स्वागत कराने और भाषण सुनने नहीं आया हूं

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार सुबह विशेष विमान से भोपाल पहुंचे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनका स्वागत किया, इस दौरान उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान और मंत्रिमंडल के सभी सदस्य मौजूद थे। इसके बाद रास्ते में उनका स्वागत हुआ और करीब 12 बजे वो बैठक स्थल पर पहुंच पाए। स्वागत और भाषणों की इस लंबी प्रक्रिया से शाह नाराज हो गए और उन्होंने कहा कि वे मप्र में स्वागत कराने और भाषण सुनने नहीं आए हैं।
समय के मामले में पाबंद माने जाने वाले अमित शाह की पहली बैठक डेढ़ घंटे देरी से शुरू हुई। स्वागत भाषण के दौरान शाह ने नंदकुमार सिंह चौहान को टोका और कहा कि ज्यादा भूमिका मत बनाइए। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष और सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ही उनका स्वागत कर बैठक शुरू की।
काम की बात करिए
बैठक में शाह ने कहा कि मुझे किसी का क्रेडिट और डेबिट नहीं चाहिए, केवल काम की बात करिए। मांगी गई जानकारी बिंदुवार दें, पूरी बैलेंसशीट मुझे नहीं चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने सभी को दो टूक नसीहत दी कि बैठक के अंदर हुई बात बाहर नहीं जानी चाहिए।
बैठक में केंद्रीय पदाधिकारी, कोर ग्रुप के सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश प्रवक्ता, सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष, संभागीय संगठन मंत्री, मोर्चा के प्रदेध अध्यक्ष, विभाग, प्रकोष्ठ और प्रकल्पों के प्रदेश संयोजक और पार्टी प्रभारी उपस्थित रहे।
Source:- BhopalSamachar

No comments:

Post a Comment

Featured Posts